Mumbai News: वडाला में शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के वडाला पश्चिम में SIWS कॉलेज के पास ओला कार से आए आरोपियों ने एक व्यक्ति पर तीन राउंड फायरिंग की। पीड़ित सुरक्षित बच गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Wadala Firing: मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में SIWS कॉलेज के पास फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। गनीमत की बात है कि उसे गोली नहीं लगी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Wadala Firing

वडाला फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी ओला कार में सवार होकर आए थे और आर. ए. किदवई रोड पर वडाला चार रास्ता के नजदीक उन्होंने पीड़ित पर फायरिंग की। उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एंटॉप हिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, जिनमें एक देसी कट्टा भी शामिल है, और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

End of Feed