Mumbai Traffic Advisory: मुंबई में आज भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

मुंबई में भारत-इंग्लैंड टी20 सेमीफाइनल से पहले ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। यह मैच आज शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जिसके कारण मरीन ड्राइव इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने गेटवार मार्ग भी तय किए हैं।

Mumbai Traffic Advisory: मुंबई में गुरुवार को होने वाले भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल मैच में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह मैच आज शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दर्शकों के लिए शाम 4 बजे से ही एंट्री गेट खोल दिए जाएंगे। मैच के कारण मरीन ड्राइव और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम होने की आशंका जताई गई है।

Traffic Police

सांकेतिक फोटो

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही यात्रा की योजना पहले से बनाने की भी सलाह दी गई है। अधिकारियों ने दर्शकों के लिए पश्चिमी रेलवे सेवाओं के जरिए चर्चगेट और मरीन लाइंस रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल करने को कहा है। इसके अलावा लोग चर्चगेट स्टेशन जाने के लिए मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) से भी जा सकते हैं। दर्शकों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा गेटवार एडवाइजरी भी जारी की गई है।

End of Feed