Mumbai Rain: मुंबई में झमाझम बरस रहे मेघ, लगातार दूसरे दिन से मौसम सुहावना; गर्मी की हुई छुट्टी!

मुंबई में सोमवार सुबह कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। कई क्षेत्रों में दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन जलभराव की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।

Mumbai Raun News: मुंबई में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सोमवार को लगातर दूसरे दिन शहर में बारिश दर्ज की गई। सुबह के समय गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। साथ ही घने बादलों और ठंडी हवाओं ने पूरे महानगर की सुबह को सुहावना और खुशनुमा बना दिया।

Rainfall

सांकेतिक फोटो

मुंबई में मानसून के आगमन में हुई देरी

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 10 जून के आसपास मुंबई पहुंच जाता है लेकिन इस साल इसके आगमन में देरी हुई है। इस महीने की शुरुआत में मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी बड़े जलभराव या बारिश से जुड़ी अन्य किसी घटना की सूचना नहीं है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

End of Feed