Mumbai Rain: ​मुंबई में प्री-मानसून का असर, सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बोरीवली, अंधेरी, बांद्रा और वसई-विरार समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

Mumbai Rain: मुंबई में आज सुबह की शुरुआत बारिश की फुहारों के साथ हुई। सुबह-सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बोरीवली, बांद्रा, अंधेरी, वसई-विरार समेत कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं कुछ जगहो में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

Mumbai Weather

मुंबई में दिनभर बारिश की संभावना

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार दोपहर और शाम के दौरान मुंबई के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसमें बोरीवली, चेंबूर, कोलाबा, मुलुंड, पवई, सांताक्रूज और वर्ली जैसे इलाके शामिल हैं। बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे बोरीवली, दहिसर और मीरा-भायंदर इलाकों में झमाझम बारिश हुईई। इसके अलावा मलाड, गोरेगांव, वर्सोवा, अंधेरी, पार्ले और जुहू में भी तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं मीरा-भायंदर, वसई, विरार और पालघर में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड हुई।

End of Feed