Mumbai News : गणेशोत्सव के लिए रेलवे-BMC का बड़ा प्लान, बंद रहेंगे ये चार रेलवे फुट ब्रिज; 11 दिन झेलनी पड़ेगी दिक्कत

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिहाज से 11 दिन के लिए चार रेलवे फुट ब्रिज बंद करने का ऐलान किया है। एक जांच रिपोर्ट में चारों पुलों के मुख्य ढांचे में जंग लगने और टूट-फूट के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से असुरक्षित पाए गए हैं।

मुंबई : देशभर के अधिकांश राज्यों में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। खासकर, महाराष्ट्र में इस पर्व का खास उत्सव देखने को मिलता है। इस दौरान मुंबई में बड़ी संख्या में आयोजन किए जाते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा उपाय के मद्देनजर मुंबई के मस्जिद स्टेशन पर और माटुंगा स्टेशन के पास बने चार पैदल यात्री पुलों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। ढांचागत ऑडिट में इन पुलों को असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। मध्य रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Mumbai Footbridge Close

मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बंद रहेंगे चार पैदल यात्री पुल

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पीटीआई/भाषा को बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इन पुलों के प्रस्तावित पुनर्निर्माण और 11-दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान पैदल यात्रियों की बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे से इन्हें बंद करने का अनुरोध किया है। मध्य रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएमसी और रेलवे के अधिकारियों ने 27 अगस्त को संयुक्त रूप से इन पुलों का निरीक्षण किया था। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मुंबई ने 31 अगस्त को चारों पुलों की ’ढांचागत सुरक्षा जांच रिपोर्ट’ सौंपी।

End of Feed