Mumbai News: मुंबई पोर्ट में क्रेन में लगी भीषण आग, लोड उठाते समय पलटी; 2 ऑपरेटर घायल

Mumbai News: मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित BPS पोर्ट पर 140 मीट्रिक टन कार्गो उठाते समय क्रेन में आग लग गई और वह पलट गई। हादसे में दो क्रेन ऑपरेटर घायल हुए, जिन्हें सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mumbai News: दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित मुंबई पोर्ट ट्रस्ट परिसर के BPS पोर्ट पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जहाज से भारी कार्गो उठाने के दौरान क्रेन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद क्रेन पलट गई। इस हादसे में क्रेन के दो ऑपरेटर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai Port Fire

मुंबई पोर्ट पर अचानक लगी क्रेन में आग

पुलिस के अनुसार, घटना 30 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे हुई। BPS पोर्ट पर बारबाडोस के झंडे वाले जहाज वियना से करीब 140 मीट्रिक टन वजन का कार्गो उतारा जा रहा था। बरकत कंपनी की दो क्रेनों की मदद से इसे उतारा जा रहा था।

End of Feed