CJP प्रोटेस्ट के बाद मुंबई पुलिस सख्त, 900 से ज्यादा लोगों पर दर्ज हुए केस; आठ थानों में FIR से मचा हड़कंप

मुंबई में CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में आठ एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में 900 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि सबसे अधिक कार्रवाई शिवाजी पार्क क्षेत्र में हुई।

Mumbai CJP Protest: मुंबई में CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में कुल आठ एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में 900 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। सबसे ज्यादा कार्रवाई शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई, जहां 600 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा माहिम, दादर, सायन, वर्ली, कालाचौकी, भोईवाड़ा और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, ये मामले बिना अनुमति प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोपों के आधार पर दर्ज किए गए हैं।

Mumbai CJP Protest

मुंबई में सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रोटेस्ट (फोटो- रॉयटर्स)

मुंबई विश्वविद्यालय परिसर के प्रदर्शन

बता दें कि कल यानी सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-शप) ने संसद की ओर कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अनशन पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को मुंबई विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। राकांपा (शप) कार्यकर्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की।

End of Feed