मुंबई के नूर अस्पताल से दिल दहला देने वाली खबर; 80 साल के बुजुर्ग ने 5वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Mumbai Noor Hospital Suicide: मुंबई के नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Noor Hospital Suicide: मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां सोमवार को नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 साल के नजमुद्दीन युसुफ अली कापडिया के रूप में हुई है।मुंबई के पायधूनी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद अली रोड के नूर हॉस्पिटल में यूरिन इन्फेक्शन के कारण एडमिट किया गया था।

Mumbai Old Person Suicide

प्रतीकात्मक फोटो

3 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उसे नूर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

End of Feed