मुंबई

Mumbai Rape Case: मुंबई रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के साथ गैंगरेप, मौका देख आरोपी फरार

Mumbai Rape Case: मुंबई रेलवे स्टेशन के बाहर 29 वर्षीय महिला को अकेला देख दो अज्ञात व्यक्तियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मुंबई रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के साथ रेप

Photo : iStock

Mumbai Rape Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस इलाके में 29 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां 22 सितंबर की रात पीड़ित महिला सीएसएमटी स्टेशन के बाहर अकेली थी, उसी दौरान वहां आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अकेला देख रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी तरह महिला ने सीएसएमटी रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी। रेलवे पुलिस ने जांच के लिए मामले को माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के रेप

पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी कि जब वह सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के बाहर अकेली खड़ी थी, तभी दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए और चिल्लाने से रोकने के लिए उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी पीड़िता को स्टेशन के बाहर वाले टैक्सी स्टैंड के पीछे ले गए। आरोपियों ने महिला को डराया धमकाया और उसके साथ बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला ने सीएसएमटी रेलवे पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। रेलवे पुलिस ने आगे की जांच के लिए मामला मुंबई पुलिस के माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें