Maharashtra News: नशे में धुत्त पर्यटक ने महिला को कार से कुचला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर में श्रीवर्धन तालुका में नशे में धुत्त कुछ पर्यटकों ने एक महिला को स्कॉर्पियो कार से कुचल दिया, जिससे उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने इस घटना के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर में श्रीवर्धन तालुका में नशे में धुत्त पर्यटकों ने एक महिला को स्कॉर्पियो कार कुचल दिया और वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और इलाके से बाहर निकलने के सारे रास्तों को बंद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पर्यटकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा और पर्यटकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

police

महाराष्ट्र न्यूज

नशे में धुत्त पर्यटकों ने महिला को कार से कुचला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला एक विवाद से जुड़ा है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नशे में धुत्त इन पर्यटकों को लॉज में कमरे देने से मना कर दिया गया। इसके बाद मारपीट की घटना हुई। पर्यटकों ने वहां से भागने के क्रम में एक महिला को अपनी कार से रौंद दिया, जिसकी मौत हो गई। पर्यटक पुणे के पिंपरी चिंचवड़ का रहने वाले हैं, जिसमें से एक नगरसेवक का बेटा भी शामिल है।

End of Feed