मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 21 Oct-24: मुंबई में आज आसमान छू रही सोने-चांदी की कीमतें, जानें क्या है रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 21 Oct-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोने और चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज गोल्ड-सिल्वर के क्या रेट हैं?

Image

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में करवाचौथ के बाद आज सोने-चांदी के रेट बड़ा उछाल देखने को मिला है। जहां सोने का दाम 370 रुपये बढ़ा है। वहीं चांदी 2080 रुपये महंगी हुई है। सोमवार को सुबह 11 बजे के करीब 24 कैरेट सोने का भाव 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 71,628 और 18 कैरेट सोने की कीमत 58,605 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। रविवार को करवाचौथ के दिन सोने का रेट 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। वहीं पिछले हफ्ते 14 अक्टूबर को सोने का दाम 76,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जिसकी तुलना में आज सोने का रेट 2,090 रुपये महंगा हुआ है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,814 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,163 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,861 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई में चादी का दाम

मुंबई में आज चांदी का रेट 97,570 प्रति किग्रा दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में आज चांदी का भाव 2080 रुपये बढ़ा है। करवाचौथ के दिन रविवार को चांदी का दाम 95,490 रुपये था। वहीं पिछले हफ्ते 14 अक्टूबर को चांदी की कीमत 90,770 रुपये प्रति किग्रा थी। जिसकी तुलना में आज चांदी 6,800 रुपये महंगी हुई है। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से सुबह 11 बजे के आसपास लिया गया है।

अन्य शहरों में सोने का भाव

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई78,14071,62877,770
दिल्ली78,04071,53777,640
लखनऊ78,20071,68377,790
जयपुर78,13071,61977,760
कोलकाता78,04071,53777,670
चेन्नई78,37071,83978,000
बेंगलुरु78,20071,68377,830

अन्य शहरों में चांदी का रेट

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई97,57095,490
दिल्ली97,60095,330
लखनऊ97,80095,520
जयपुर97,55095,480
कोलकाता97,44095,370
चेन्नई97,85095,770
बेंगलुरु97,64095,570
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article