मुंबई

मुंबई उपनगरीय खंड पर और 13 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू, पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला

27 नवंबर से शुरू की जा रही इन नई AC लोकल ट्रेनों में से पहली लोकल ट्रेन चर्चगेट स्टेशन से दोपहर 12:34 बजे चलेगी और उसके बाद सभी नई एसी लोकल ट्रेनों का नियमित परिचालन नीचे दी गई time table के अनुसार रहेगा।

Image

मुंबई उपनगरीय खंड पर और 13 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू

Photo : PTI

मुंबई में यात्रियों के बीच एसी लोकल ट्रेनों की लोकप्रियता और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा 27 नवंबर से मुंबई उपनगरीय खंड पर AC लोकल सेवाओं की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। 13 नई एसी सेवाओं की शुरुआत के साथ AC लोकल सेवाओं की कुल संख्या अब सप्ताह के दिनों में 96 से बढ़कर 109 और शनिवार एवं रविवार को 52 से बढ़कर 65 हो जाएगी।

एसी में यात्रा करने वाले यात्रियों की वृद्धि

पश्चिम रेलवे के अनुसार AC लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, इसलिए यात्रियों के लाभ तथा भीड़ को समायोजित करने के लिए मौजूदा नॉन AC 12 कार सेवाओं को बदलकर पश्चिम रेलवे पर और 13 AC सेवाएं शुरू की जा रही हैं। ये सेवाएं सप्ताह के सभी दिन AC सेवाओं के रूप में चलेंगी। सेवाओं की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी 109 एसी लोकल ट्रेन सेवाओं सहित लोकल सेवाओं की संख्या 1406 है। 27 नवंबर से शुरू की जा रही इन नई AC लोकल ट्रेनों में से पहली लोकल ट्रेन चर्चगेट स्टेशन से दोपहर 12:34 बजे चलेगी और उसके बाद सभी नई एसी लोकल ट्रेनों का नियमित परिचालन नीचे दी गई time table के अनुसार रहेगा।

किस रूट में शुरू होंगी नई सेवाएं

शुरू की जा रही additional 13 सेवाओं में से 6 सेवाएं अप दिशा में और 7 सेवाएं डाउन दिशा में हैं। अप दिशा में विरार- चर्चगेट और भायंदर- चर्चगेट के बीच 2-2 सेवाएं और विरार- बांद्रा और भायंदर- अंधेरी के बीच एक-एक सेवा है। इसी तरह डाउन दिशा में चर्चगेट - विरार के बीच दो सेवाएं, चर्चगेट - भायंदर, अंधेरी - विरार, बांद्रा - भायंदर, महालक्ष्मी - बोरीवली और बोरीवली - भायंदर के बीच एक-एक सेवा है

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!