मुंबई

Mumbai Water Cut: दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में आज रात से नहीं मिलेगा पानी, 22 घंटे बाद शुरू होगी सप्लाई

दक्षिण मुंबई के वर्ली और लोअर परेल इलाकों में गुरुवार रात से 22 घंटों के लिए पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बाधा जी/साउथ और जी/नॉर्थ नगरपालिका वार्डों के कई इलाकों को प्रभावित करेगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इसके बारे में जानकारी दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Mumbai Water Cut: दक्षिण मुंबई के कई इलाके में आज से पानी की सप्लाई बाधित रहने वाली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि दक्षिण मुंबई के वर्ली और लोअर परेल इलाकों में जी/साउथ और जी/नॉर्थ के नगरपालिका वार्डों में स्थित कई इलाकों में गुरुवार रात से 22 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण यह बाधा आएगी।

क्यों बंद होगी पानी की सप्लाई?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 10 बजे से 1,450 मिमी पानी की पाइप लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू होगा और अगले दिन यानी कि शुक्रवार रात 8 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। तब जाकर लोगों को राहत मिलेगी।

22 घंटे तक नहीं मिलेगा पानी

अधिकारी ने बताया कि पानी के रिसाव को रोकने के लिए पाइपलाइनों के माध्यम से पूरी पानी की आपूर्ति बंद करनी होगी। इसके परिणामस्वरूप इस 22 घंटे की अवधि के दौरान आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। पाइपलाइन के वाल्व गवारे चौक पर मुख्य सड़क के नीचे स्थित हैं, जिसके कारण यातायात भी रुका रहेगा।

इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी

उन्होंने बताया कि प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में एनएम जोशी मार्ग, करी रोड, बीडीडी चॉल (वर्ली), प्रभादेवी, सेनापति बापट मार्ग और वीर सागर मार्ग शामिल हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि प्रभादेवी और लोअर परेल के बीच लगभग सभी क्षेत्रों में काम के दौरान पानी की आपूर्ति नहीं होगी। अधिकारियों ने नागरिकों से पानी का सावधानी से उपयोग करने का आग्रह किया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article