मुंबई

Water Crisis: मुंबई में जल संकट गहराया, कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित; 48 घंटे तक जूझेंगे लोग

Water Crisis: मुंबई वासियों को आज और कल पानी की किल्लत झेलनी होगी। दरअसल,वैतरणा बांध से पानी लाने वाली पाइपलाइन प्रणाली में खाराबी आ गई है। इस व्यवधान की वजह से भांडुप जल उपचार संयंत्र को पानी की आपूर्ति में 5 से 10% की कमी आई है, जिससे अगले 48 घंटों के लिए 10 प्रतिशत तक पानी की कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है-

Image

मुंबई में अगले 48 घंटे तक कम मिलेगा पानी (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मुबई में दो दिन कम मिलेगा पानी
  • वैतरणा जल पाइपलाइन में खराबी
  • पानी को जरुरत के हिसाब से करें खर्च


Water Crisis: मुंबई में वैतरणा बांध से पानी लाने वाली पाइपलाइन प्रणाली में 900mm वॉल्व में खाराबी आने से दो दिनों तक पानी की कटौती की जाएगी। दरअसल, ठाणे जिले के तराली में वैतरणा बांध के पाइपलाइन में खराबी की वजह से इसे बंद किया गया है। जिस कारण गुरुवार 17 अक्तूबर से शुक्रवार 18 अक्तूबर तक पूरे मुंबई में पानी की आपूर्ति में लगभग 5 से 10% पानी की कटौती की जाएगी। बीएमसी ने आज और कल के लिए पानी की कटौती लागू की है, जिससे दो दिनों तक मुंबई वासियों को पानी की किल्लत झेलनी होगी।

वैतरणा जल पाइपलाइन में खराबी

ठाणे जिले के ताराली में वैतरणा जल पाइपलाइन प्रणाली के 900 मिमी वाल्व में खराबी हो गई है, जिससे मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इस व्यवधान की वजह से भांडुप जल उपचार संयंत्र को पानी की आपूर्ति में 5 से 10 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे बीएमसी को आज सुबह (गुरुवार 17 अक्टूबर से शुक्रवार 18 अक्टूबर) तक अगले 48 घंटों के लिए 10 प्रतिशत तक पानी की कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

दो दिनों तक बानी की आपूर्ति बाधित

बता दें कि मुंबई को दैनिक जल आपूर्ति मुख्य रूप से वैतरणा बांध कि जाती है। ताराली में बांध से पानी ले जाने वाली पाइपलाइन में खराबी के कारण हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत करानी होगी, जिससे जल परिवहन प्रणाली को आंशिक रूप से बंद करना पड़ा है। पाइपलाइन के मरम्मत कार्य में लगभग 48 घंटे लगने की उम्मीद है, जिसके कारण नागरिकों को 5 से 10% पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा।

बीएमसी की नागरिकों से अपील

बीएमसी ने नागरिकों से पर्याप्त पानी जमा करने और इसका जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की अपील की है। वहीं इस मानसून में पर्याप्त बारिश के बाद, मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में जल स्तर 97% से अधिक हो गया है। 17 अक्टूबर तक, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात बांधों में 1,409,761 मिलियन लीटर पानी है।

इन 7 झीलों से होती मिलता है पानी

पिछले साल इसी दिन जल स्तर सिर्फ 96.02% बता दे कि मुंबई में कुल 7 साथ झीलों से पानी की आपूर्ति की जात है, जिससे यहां पानी की आपूर्ति की जाती है, इनके नाम को बात कि जाए तो इनमें मध्य वैतरणा, तामसा, भाटसा, विहार, तुलसी और मोदक सागर शामिल हैं। था।

पानी को जमा कर जरुरत के हिसा से करें खर्च

बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि है पानी को स्टोर करक रख लें और अपनी जरूरत के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें। वहीं मुंबई नगर निगम प्रशासन से सभी नागरिकों से इस दौरान जल संरक्षण करके सहयोग करने की अपील की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article