Mumbai News: मुंबई की जुहू बीच की खूबसूरती के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। मुंबई की पूरी खूबसूरती जुहू बीच में समाई रहती है। तो प्यार के इस खास सप्ताह को मनाने के लिए इस खूबसूरत जगह से अच्छा कोई और विकल्प नहीं हो सकता। खास बात यह है कि, यह बहुत ही बजट फ्रेंडली जगहों में से एक है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
मुंबई में अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए शहर में कई विकल्प हैं मौजूद
बता दें कि, अगर वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ एक क्वालिटी और सुकून भरा टाइम स्पेंड करने की सोच रहे हैं तो हाजी अली की दरगाह इसके लिए एक बेहद खूबसूरत प्लेस है। समुद्र के बीचों-बीच तैरती दरगाह आपके दिल में जगह बना लेगी। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है।
मुंबई का हैंगिंग गार्डन्स
मालाबार पहाड़ी के पश्चिमी छोर पर स्थित है हैगिंग गार्डन। यह बहुत ही मशहूर और मुंबई के पर्यटन स्थलो में से एक माना जाता है। यह जगह पेड़ों से घिरी हुई है और यहां की हरियाली लोगों को आकर्षित करती है। दो प्यार करने वालों के लिए इससे बेहतर प्लेस और कोई तो हो ही नहीं सकता।मुंबई का मरीन ड्राइव
मरीन ड्राइव को मुंबई के लोग लव स्पॉट भी कहते हैं। समुद्र की लहरों के बीच आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर मुंबई जा रहे हैं तो मरीन ड्राइव तो जरूर घूमने जाएं। बता दें कि, एलिफेंटा की गुफाएं भी मुंबई के जाना माने पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आप गेटवे ऑफ इंडिया से बोट लेकर भी पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आपकी पार्टनर इतिहास में दिलचस्पी रखती हों, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होगी।
