मुंबई

Mumbai Best Romantic Place: मुंबई में कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, यहां अपने पार्टनर के साथ करें विजिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 10:53 PM IST

Valentine Week In Mumbai: मुंबई में वेलेंटाइन वीक में घूमने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। यहां पर आप कम बजट में भी कई सारी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इस वेलेंटाइन वीक पर आप अपने पार्टनर के साथ गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू बीच या फिर मरीन ड्राइव का प्लान कर सकते हैं। यहां पर अपने पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेंगे।

Image

मुंबई में अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए शहर में कई विकल्प हैं मौजूद

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए कई बजट फ्रेंडली जगहें हैं
  • जुहू बीच से सबसे लोकप्रिय प्लेस
  • हैंगिंग गार्डन्स बेस्ट है रोमांटिक कपल्स के लिए


Mumbai News: मुंबई की जुहू बीच की खूबसूरती के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। मुंबई की पूरी खूबसूरती जुहू बीच में समाई रहती है। तो प्यार के इस खास सप्ताह को मनाने के लिए इस खूबसूरत जगह से अच्छा कोई और विकल्प नहीं हो सकता। खास बात यह है कि, यह बहुत ही बजट फ्रेंडली जगहों में से एक है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

बता दें कि, अगर वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ एक क्वालिटी और सुकून भरा टाइम स्पेंड करने की सोच रहे हैं तो हाजी अली की दरगाह इसके लिए एक बेहद खूबसूरत प्लेस है। समुद्र के बीचों-बीच तैरती दरगाह आपके दिल में जगह बना लेगी। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है।

मुंबई का हैंगिंग गार्डन्स

मालाबार पहाड़ी के पश्चिमी छोर पर स्थित है हैगिंग गार्डन। यह बहुत ही मशहूर और मुंबई के पर्यटन स्थलो में से एक माना जाता है। यह जगह पेड़ों से घिरी हुई है और यहां की हरियाली लोगों को आकर्षित करती है। दो प्यार करने वालों के लिए इससे बेहतर प्लेस और कोई तो हो ही नहीं सकता।

मुंबई का मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव को मुंबई के लोग लव स्पॉट भी कहते हैं। समुद्र की लहरों के बीच आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर मुंबई जा रहे हैं तो मरीन ड्राइव तो जरूर घूमने जाएं। बता दें कि, एलिफेंटा की गुफाएं भी मुंबई के जाना माने पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आप गेटवे ऑफ इंडिया से बोट लेकर भी पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आपकी पार्टनर इतिहास में दिलचस्पी रखती हों, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होगी।

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में कौन शख्स नहीं जानता। यह मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र की लहरों के बीच वेलेंटाइन डे पर बोट राइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां के माहौल में आपको एक अलग ही तरह की शांति महसूस करने को मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article