मुंबई

Solapur Stone Pelting: सोलापुर में मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, RPF और रेलवे पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

Solapur Stone Pelting: महाराष्ट्र के सोलापुर मंडल पर मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया है। इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Solapur Stone Pelting: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से पथराव की एक और घटना सामने आई है। बता दें कि 10 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है। सोलापुर मंडल में मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन पर पारेवाडी और वाशिंबे के बीच कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन की खिड़कियां टूट गई है और कुछ लोग को मामूली चोट भी आई है। ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही सोलापुर लोहमार्ग पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 10 दिन में पथराव की दो घटनाओं से आरपीएफ और रेलवे पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

वंदे भारत पर भी किया गया था पथराव

जानकारी के लिए बता दें कि साल की शुरुआत में 2 जनवरी को सोलापुर में रात करीब 9 बजे वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पथराव किया गया था। पथराव की इस घटना को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जेउर-कुर्डूवाडी स्टेशन के बीच भलवानी के पास दिया गया था। इस घटना को अभी 10 दिन भी नहीं बीते हैं कि दूसरा ट्रेन पर पथराव करने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों को तलाश कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article