Thane News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। लड़की से आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कलंबोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कांबले ने बताया कि 30 साल के व्यक्ति पीड़िता को 19 सितंबर को करंजाडे इलाके में एक अन्य आरोपी (29)के घर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग से रेप के मामले में दो गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रेप केस में दो आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
आरोरपियों के खिलाफ केस दर्ज
भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(इनपुट-भाषा)
