मुंबई

मुंबई के स्कूल में चाकूबाजी, परीक्षा हॉल में बैठने को लेकर छात्रों ने किया हमला; अस्पताल में भर्ती

मुंबई के एक स्कूल में दो छात्रों ने अपने सहपाठियों पर चाकुओं से हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब दसवीं कक्षा की प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने वाली थी। पुलिस के अनुसार, यह विवाद परीक्षा में बैठने की व्यवस्था को लेकर हुआ था। आरोपी छात्रों ने अपने बैग से चाकू निकालकर दो अन्य छात्रों पर हमला कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है-

Image

मुंबई के स्कूल में चाकूबाजी

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा के दो छात्रों ने आंतरिक परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद कक्षा में दो अन्य छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह मध्य मुंबई के एंटॉप हिल स्थित निजी स्कूल में उस समय हुई जब कक्षा 10वीं की प्रारंभिक परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं। उन्होंने बताया कि दोनों घायल छात्रों का सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पेट, पीठ और हाथ पर चाकू से वार

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में स्कूल भवन की चौथी मंजिल पर स्थित परीक्षा हॉल में एक बेंच पर बैठने को लेकर कक्षा 10 के दो छात्रों (दोनों की उम्र 15 वर्ष) के बीच विवाद हुआ। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इस दौरान बहस हुई और एक छात्र ने अपने दोस्त से चाकू लाने को कहा। उसने चाकू से दूसरे छात्र के पेट, पीठ और हाथ पर वार किया।

हत्या का प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता के दोस्त ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी छात्र ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, खतरनाक हथियारों और वस्तुओं से चोट पहुंचाने के लिए नई आपराधिक संहिता बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article