मुंबई

नांदेड में बदमाशों के हौसले बुलंद, गुरुद्वारा के पास की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो लोग घायल

महाराष्ट्र के नांदेड में कुछ बदमाशों द्वारा गुरुद्वारा के पास दो युवकों पर कई राउंड की फायरिंग की गई है। इस घटना में दो लोगो घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Image

नांदेड में गुरुद्वारा के पास की ताबड़तोड़ गोलीबारी

महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां सोमवार सुबह लगभग 9.30 गोलीबारी कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, नांदेड में गुरुद्वारे के पास गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुद्वारा के गेट नंबर 6 के पास शहीदपुरा इलाके में तीन से चार लोगों ने दो युवकों पर कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गोलीबारी के पीछे का मकसद और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को उसके समूह के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर जंगली जानवर (सूअर) समझकर गोली मार दी थी। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के तहत केस दर्ज किया गया।अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह जंगली सूअर के शिकार के लिए जिले के मनोर क्षेत्र के बोरशेती वन क्षेत्र में गया था। तभी ये घटना हुई थी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article