मुंबई

Trafic Jam: नए साल के जश्न में डूबने घर से निकले लोग, मुंबई-गोवा हाईवे पड़ गया ठप

नए साल की छुट्टियों के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। अलीबाग जाने के कारण मुंबई के पास लोनेरे, माणगांव और इंदापुर पोइनाद की सड़कों पर सोमवार को यातायात जाम रहा।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter

मुंबई: नए साल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकारी छुट्टी होने से लोग परिवार सहित बाहर पर्यटन स्थलों की ओर निकल रहे हैं। इधर, जश्न से पहले वाहनों की अत्यधिक भीड़ और कई मार्गों पर जारी निर्माण कार्य के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात जाम होने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

यहां लगा जाम

अधिकारी ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के गोवा और महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग जाने के कारण मुंबई के पास लोनेरे, माणगांव और इंदापुर पोइनाद की सड़कों पर सोमवार को यातायात जाम रहा। वहीं, कई मार्गों पर निर्माण कार्य जारी रहने के कारण भी यातायात में बाधा आ रही है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग और स्थानीय पुलिस वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रही है।

दरअसल, गोवा एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां लाखों की संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। सिर्फ पश्चिमी भारत से नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों को गोवा खूब भाता है। लिहाजा, लोग हवाई यात्रा, ट्रेनों के जरिए या अपने निजी वाहनों से निकलते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article