मुंबई

मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बहला-फुसला के तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Mumbai News: मुंबई के जोगेश्वरी में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर में झगड़े से नाराज होकर बाहर गई लड़की को कुछ परिचत लोग बहला-फुसला के अपने साथ ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

Image

मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

Photo : iStock

Mumbai News: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जोगेश्वरी ईस्ट में रहने वाली नाबालिग लड़की घर में झगड़े के बाद नाराज होकर स्टेशन की ओर चली गई थी। वहां उसे कुछ परिचित लोग मिले, जो उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए। यहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म की यह घटना 26 फरवरी की रात को हुई थी। जब लड़की घर में हुए झगड़े से नाराज होकर स्टेशन चली गई थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कुछ परिचित लोगों ने उसे वहां देखा और उसे बेहला-फुसला के अपने घर ले गए हैं। जहां उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। अगली सुबह, 27 फरवरी को लड़की वहां से भाग निकली और घाटकोपर पहुंच गई।

घाटकोपर में दो अन्य युवकों ने उसे झांसे में लिया और पहले मरीन ड्राइव, फिर दादर ले गए। पीड़िता के बयान के अनुसार, इन दोनों ने उसके साथ छेड़खानी और बदसलूकी की। इस बीच, लड़की के परिवार ने जोगेश्वरी पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में उसकी तलाश शुरू की और आखिर में वो दादर स्टेशन में मिली।

पीड़िता की शिकायत पर 5 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने दादर में मौजूद दोनों युवकों को गिरफ्तार किया, जो उसके साथ बदसलूकी कर रहे थे। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर गैंगरेप के तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

मुंबई में रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दुष्कर्म

इससे पहले तीन फरवरी को मुंबई के बांद्रा टर्मिनल से एक महिला से रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बयान जारी किया था। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि एक महिला और उसका दामाद रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनल पहुंचे थे। ये दोनों मुंबई घूमने आए थे।

उन्होंने बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर रात बिताने का फैसला किया था, क्योंकि उनके रिश्तेदार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया और ट्रेन में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का दामाद सो रहा था। इसी बीच, खाली प्लेटफॉर्म का फायदा उठाकर आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया था। वहीं, महिला ने बांद्रा जीआरपी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आरोपी को गिरफ्तार किया।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article