Mumbai: दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद, एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई में एक दुकान के सामने टैंपो पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पार्किंग विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई के विक्रोली पश्चिम स्थित सूर्य नगर की है।

Crime News

मुंबई में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

पार्किंग को लेकर एक व्यक्ति की हत्या

जानकारी के अनुसार, विक्रोली में इस्लामपुरा नूरानी मस्जिद से जाने वाली सड़क पर एक दुकान के सामने टैंपो पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते यह विवाद झगड़े में बदल गया और मोहम्मद तारिक जैनुर आब्दीन,फुरकान इश्तियाक अहमद खान और जीशान इश्तियाक अहमद खान ने 42 वर्षीय किताबउल्लादिन शेख की पिटाई शुरू कर दी।

End of Feed