मुंबई

Mumbai Boat Accident: मुंबई नाव हादसे में लापता शख्स की मिली डेडबॉडी, मृतकों की संख्या पहुंची 14

Mumbai Boat Accident: मुबई तट के निकट नौसेना पोत के पर्यटक नौका को टक्कर मारने की घटना के एक दिन लापता शख्स की डेडबॉडी मिली है। अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच चुकी है।

Image

Mumbai Boat Accident: मुंबई नाव हादसे में लापता शख्स की मिली डेडबॉडी, मृतकों की संख्या पहुंची 14

Mumbai Boat Accident: मुंबई तट के निकट नौसेना के एक पोत के नौका से टकराने के बाद लापता हुए दो यात्रियों में से 43 वर्षीय एक व्यक्ति का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शव नौका के पास मिला। इसने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 14 हो गई है।

बच्चे की तलाश जारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सात वर्षीय एक बच्चे की तलाश के लिए अभियान जारी है, जो हादसे के एक दिन बाद भी लापता है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को नौसेना और तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर और नौकाओं को तैनात किया गया। खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान में नौसेना और तटरक्षक बल समेत आठ नौकाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पोत और नौका पर सवार 113 लोगों में से 14 की मौत हो गई और दो घायलों समेत 98 लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के पोत पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए। नौसेना ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे मुंबई तट पर करंजा के पास इंजन परीक्षण के दौरान नौसेना के एक पोत ने नियंत्रण खो दिया और वह ‘नीलकमल’ नामक नौका से जा टकराया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article