मुंबई

Mumbai: दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद, एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई में एक दुकान के सामने टैंपो पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मुंबई में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पार्किंग विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई के विक्रोली पश्चिम स्थित सूर्य नगर की है।

पार्किंग को लेकर एक व्यक्ति की हत्या

जानकारी के अनुसार, विक्रोली में इस्लामपुरा नूरानी मस्जिद से जाने वाली सड़क पर एक दुकान के सामने टैंपो पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते यह विवाद झगड़े में बदल गया और मोहम्मद तारिक जैनुर आब्दीन,फुरकान इश्तियाक अहमद खान और जीशान इश्तियाक अहमद खान ने 42 वर्षीय किताबउल्लादिन शेख की पिटाई शुरू कर दी।

पीट-पीटकर की हत्या

आरोपियों ने लोहे की मेज,पाइप और हाथों में जंजीर लेकर किताबउल्ला को पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल किताबउल्ला रफीक उल्ला शेख को इलाज के लिए महात्मा फुले अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मुंबई की पार्कसाइट पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई के विक्रोली पश्चिम में पार्किंग विवाद हिंसक हो गया था, जब तीन लोगों ने 42 वर्षीय किताबुल्लाउद्दीन शेख पर लोहे की वस्तुओं से जानलेवा हमला किया। इस मामले में पार्कसाइट पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article