मुंबई

ठाणे में चाकू से गोदकर शख्स की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों के अंदर आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने शख्स को चाकू से गोदकर मार दिया, जिसे पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही पकड़ लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ठाणे पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी शैलेश साल्वी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार देर रात उल्हासनगर शहर में हुई हत्या के सिलसिले में 23 वर्षीय आरोपी गुरव किरण उदनशिवे को पकड़ लिया।

चाकू से गोदकर हत्या

उन्होंने कहा कि पुलिस को सड़क पर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और भरत श्यामलाल दुसेजा (35) को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दुसेजा के चेहरे, गर्दन और छाती पर चाकू के वार के कई निशान थे। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर के इंदिरा नगर में रहने वाले आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ शहर से भागने की कोशिश की और हत्या के पांच घंटे के भीतर कल्याण रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक दुसेजा और आरोपी उदनशिवे के बीच कुछ विवाद हुआ था। इस पर उदनशिवे ने दुसेजा को पकड़ लिया और सरेआम धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मामले में जांच जारी है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article