Maharashtra: ठाणे में अगले महीने होगा Metro का ट्रायल, जानिए कब शुरू होगी यह खास सेवा

ठाणे में मेट्रो सेवा का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि सितंबर में मेट्रो का परीक्षण शुरू करने की योजना है और जल्द ही इसका संचालन शुरू हो सकता है। परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे शहर को जाम से राहत मिलेगी।

Thane Metro Update: ठाणे में मेट्रो का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे मेट्रो को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि मेट्रो सेवा का परीक्षण अगले महीने यानी सितंबर तक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

thane metro update running date

ठाणे मेट्रो का ट्रायल अगले महीने, जल्द होगी शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कब शुरू होगी ठाणे मेट्रो

ठाणे मेट्रो का ट्रायल अगले महीने होगा और ये इसी साल शुरू हो सकती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि इस साल दिसंबर तक इसका पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है। ठाणे वर्षा मैराथन का उद्घाटन करने के बाद शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत की, जिस दौरान उन्होंने मेट्रो को लेकर ये अपडेट दी।

End of Feed