Thane: क्राइम ब्रांच का एक्शन; 2 ड्रग तस्कर कार समेत हाईवे पर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद

ठाणे क्राइम ब्रांच ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को स्विफ्ट डिजायर और बीएमडब्ल्यू कार समेत दबोच लिया। उनके पास से 15.9 किलो एमडी नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 31.84 करोड़ रुपये है। आरोपी ठाणे-मुंबई इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करने आए थे।

Thane Drug Arrest: ठाणे क्राइम ब्रांच ने हाईवे पर जाल बिछाकर स्विफ्ट डिजायर और बीएमडब्ल्यू कार से ड्रग्स ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 15 किलो 924 ग्राम एमडी नशीला पदार्थ, जिसकी कीमत 31 करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपये है, जब्त किया। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 भिवंडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रंजनोली भिवंडी बाईपास के पास छापेमारी कर तनवीर अहमद कमर अहमद अंसारी और महेश हिंदूराव देसाई को पकड़ा।

Thane Crime Branch Nabs Two Drug Peddlers

ठाणे क्राइम ब्रांच ने दो ड्रग तस्करों को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी यह नशीला पदार्थ ठाणे-मुंबई इलाके में बेचने के लिए लाए थे। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं। ऐसे में फिलहाल मामले की जांच जारी है। छानबीन में पता चला कि इस अपराध में इस्तेमाल हुई स्विफ्ट डिजायर कार तनवीर की है, जबकि बीएमडब्ल्यू कार के संबंध में जांच जारी है। तनवीर के खिलाफ मुंब्रा, देवघर और भायखला पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं, वहीं महेश के खिलाफ कोल्हापुर पुलिस स्टेशन में भी कई मामले लंबित हैं।

End of Feed