मुंबई

पढ़ाई नहीं करने पर पिता ने लगाई डांट, तो किशोर ने छोड़ा घर; तलाश में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 16 साल के लड़के को पिता ने डांट लगाई तो वह घर से भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है, जिसके बाद पुलिस उस लड़के की तलाश में जुट गई है।

Image

सांकेतिक फोटो। (AI जेनरेटेड)

Photo : Times Now Digital

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठाणे के शहाड में एक 16 साल के किशोर ने अपना घर छोड़ दिया, क्योंकि उसके पिता ने उसे पढ़ने के लिए कहा, जिस पर वह इसे अनसुना कर दिया, तो पिता ने उसे डांट लगाई। इसके बाद किशोर घर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

डांट लगाने के बाद किशोर फरार

इस घटना के संबंध में पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शहाड में पढ़ाई न करने पर माता-पिता द्वारा डांट लगाए जाने के बाद 16 वर्षीय लड़का घर से भाग गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना 25 सितंबर की है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

उल्हासनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा, जिसके बाद वह बुधवार को रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। उसके माता-पिता ने दो दिन तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। माता-पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की तलाश की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article