मुंबई

महाराष्ट्र के बीड में टीचर ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र के बीड में एक स्कूल टीचर ने फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। फेसबुक से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने 6 लोगों का नाम लिखा और उनके द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी।

Image

बीड में स्कूल टीचर ने की आत्महत्या

Photo : iStock

महाराष्ट्र के बीड जिले में रहने वाले एक आवासीय स्कूल के टीचर द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल टीचर ने शनिवार को बीड जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में बैंक के पास स्थित अपने घर में कथित रूप से फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या का बड़ा कदम उठाया।

आत्महत्या कर सुसाइड नोट पीछे छोड़ा

पुलिस ने बताया कि मृतक ने एक ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि छह लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कारण वह यह कदम उठा रहा है। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान धनंजय नागरगोजे के रूप में की गई है जो बीते 18 वर्ष से बीड के केलगांव इलाके में स्थित एक आश्रम (आवासीय) स्कूल में पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले अपने ‘फेसबुक अकाउंट’ पर ‘पोस्ट’ किए गए नोट में व्यक्ति ने कहा था कि वह स्कूल से जुड़े छह लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है। उनके द्वारा दी गई मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर वह सुसाइड कर रहा है। मृतक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं था।

शिवाजी नगर पुलिस ने फिलहाल इस मामले में आकस्मिक मौत के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन यदि मृतक की मौत को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article