मुंबई

मुंबई में स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, डिप्रेशन बनी मौत की वजह; शौचालय में मिला शव

मुंबई के गोरेगांव में एक स्कूली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसका शव स्कूल के शौचालय में मिला है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

गोरेगांव ईस्ट स्थित अंतरराष्ट्रीय स्कूल के शौचालय में गुरुवार को 16 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थी और पिछले कुछ महीनों से उसका उपचार किया जा रहा था।

शौचालय में मिला छात्रा का शव

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह बृहस्पतिवार सुबह स्कूल गई थी और ‘कराटे क्लास’ के दौरान शौचालय जाकर काफी देर तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद वहां पहुंचे एक कर्मी और शिक्षकों को गड़बड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया, जहां लड़की फंदे से लटकी हुई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

आरे पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के माता-पिता वकील हैं, उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं जताया है। आगे की जांच जारी है।’’

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article