मुंबई

Mumbai Local: मुंबई बोरीवली से विरार जाने वाली AC लोकल ट्रेन पर की गई पत्थरबाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 09:33 PM IST

मुंबई लोकल ट्रेन में सोमवार को पत्थरबाजी की घटना सामने आई है, एक शख्स ने AC लोकल ट्रेन पर पत्थर से मारकर AC लोकल का कांच तोड़ दिया है।

Image

पत्थरबाजी की ये घटना कांदीवली बोरीवली के बीच पोइसर नाले के पास हुई

मुंबई लोकल में पत्थरबाजी की ये घटना कांदीवली बोरीवली के बीच पोइसर नाले के पास हुई, बोरीवली आरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश यादव ने एक संंदिग्ध को पकड़ लिया है, मामला दर्ज करने की प्रक्रिया कर दी गई है, RPF के अनुसार AC लोकल के कांच ब्रेक हुआ है इस मामले की जांच जारी है।

मुंबईकरों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल पर समाजकंटकों द्वारा पथराव की घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि चर्चगेट और विरार के बीच चलने वाली तेज एसी लोकल पर पत्थर फेंका गया और माना जा रहा है कि यह घटना कांदीवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच हुई है।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि पथराव से एसी लोकल की पांच से छह खिड़कियां टूट गईं, इस संबंध में जैसे ही बोरीवली लोहमार्ग पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है, इस संबंध में बोरीवली आरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!