Maharashtra News: महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, कई लोग गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भिवंडी में गणपति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना में अब तक कई लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त भी दी। पथराव में मूर्ति खंडित हो गई।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में गणपति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई। गणपति विसर्जन के दौरान मंगलवार देर रात इलाके की हिंदुस्तानी मस्जिद के पास रखी गई भगवान गणेश की मूर्ति पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। इसके बाद लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ganesh immersion

फाइल फोटो।

युवक की जमकर पिटाई

सूत्रों के अनुसार, भीड़ ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मूर्ति खंडित को लेकर लोगों की मांग थी कि जब तक पुलिस सभी पत्थरबाजों को नहीं पकड़ लेती, तब तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। घटना की खबर फैलते ही मंडल के कुछ और लोग वहां पहुंच गए और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। हालात बिगड़ते देख डीसीपी, एसीपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

End of Feed