मुंबई

महानगरी का कायाकल्प और भीड़भाड़ से मिलेगा छुटकारा, इन परियोजनाओं से बदलेगी मुंबई की तस्वीर; जानें डिटेल

Mumbai: देश का सबसे बड़ा महानगर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शहर में चल रही विभिन्न परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि मुंबई भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहा है। मुंबई में अगले नौ महीने में कई सारी परियोजनाओं का उद्घाटन होना है, जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अंतिम चरण में कई परियोजनाएं।
  • शहर में भीड़भाड़ से मिलेगी निजात।
  • शहर में यात्रा का बदलेगा अंदाज।

Mumbai: मुंबई, देश का आर्थिक केंद्र और एक महानगर, जो सदियों से विकास और परिवर्तन की कहानी बयां करता रहा है। आज भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मुंबई में कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहे हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही इन परियोजनाओं के पूरा होने पर शहरवासियों को जाम समेत कई समस्याओं से निजात मिल जाएगी। मुंबई में अगले नौ महीने में कई परियोजनाओं का काम पूरा हो जाएगा। आइए, जानते हैं कि मुंबई में कौन-कौन सी परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं, जो इस साल के अंत तक या अगले साल शुरू हो जाएगा।

कई परियोजनाओं पर चल रहा काम

मुंबई में तीन-तीन अंडरग्राउंड मेट्रो से सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और शहरवासी आसानी से यात्रा कर पाएंगे। साथ ही मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन पर भी दबाव कम होगा। इसके साथ ही, नवी मुंबई हवाई अड्डे का पहला टर्मिनल भी बनकर तैयार हो जाएगा, जो मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रैफिक को कम करेगा। इसके अलावा मुंबई-पुणे लिंक एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने से दोनों शहरों की दूरी कम होगी और यात्रा का समय घटेगा।

नया वाशी क्रीक ब्रिज
सितंबर, 2024नया वाली क्रीक ब्रिज परियोजना के तहत इसमें लेनों की संख्या बढ़ाई जाएंगी, जिससे यह 12 लेन का पुल बन जाएगा, जो सायन-पनवेल राजमार्ग के बराबर है।
समृद्धि महामार्गअक्टूबर, 2024समृद्धि महामार्ग परियोजना के तहत इगतपुरी से नागपुर तक 624 किमी सड़क चालू हो चुका है। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के अंतिम 76 किमी पर काम पूरा होने वाला है। समृद्धि महामार्ग के जरिए मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा का समय घटाकर करीब आठ घंटे कर देगा।
मेट्रो-3 (पहला चरण)अक्टूबर, 2024इस परियोजना के तहत आरे से बीकेसी तक मेट्रो चलेगी। इसमें 10 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। इन स्टेशनों के नाम आरे कॉलोनी, सीप्ज़, एमआईडीसी, मरोल नाका, टी2 (अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा), सहार रोड, टी1 (घरेलू हवाई अड्डा), सांताक्रूज़, विद्यानगर, बीकेसी हैं।
एससीएलआर एक्सटेंशनअक्टूबर, 2024सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (SCLR) एक्सटेंशन एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। इससे पूर्व से पश्चिम तक की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके तहत केबल-स्टेड ब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस एक्सटेंशन को WEH पर वाकोला जंक्शन जोड़ने की तैयारी है।
फुल कोस्टल रोडदिसंबर, 2024बांद्रा-वर्ली सी लिंक के साथ कोस्टल रोड को कनेक्ट करने पर तेजी से काम चल रहा है। इससे मुंबई के मरीन ड्राइव और टर्मिनल-2 के बीच बांद्रा के माध्यम से दो लेन का बिना सिग्नल वाला सड़क बनाया जाना है।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक के साथ कोस्टल रोड को कनेक्ट करने पर तेजी से काम चल रहा है। इससे मुंबई के मरीन ड्राइव और टर्मिनल-2 के बीच बांद्रा के माध्यम से दो लेन का बिना सिग्नल वाला सड़क बनाया जाना है।
नया वाशी क्रीक ब्रिजफरवरी, 2025 (पूरी तरह से कंप्लीट)नया वाशी क्रीक ब्रिज पूरी तरह से फरवरी 2025 में खुल जाएगा। इसके अतिरिक्त इसपर नया टोल बूथ और प्रशासनिक भवन का काम पूरा हो चुका है। साथ ही रोड के दोनों तरफ पैचवर्क का काम भी करीब-करीब पूरा हो चुका है।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डामार्च, 2025नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अगले साल मार्च 2025 तक पूरा जाएगा। इसके पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल बनाया जाना है, जिसकी वार्षिक क्षमता करीब दो करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी।
मेट्रो- तीन परियोजना का पहला चरण इस साल शुरू हो जाएगा। इसका दूसरा चरण अगले साल मई तक पूरा होगा। इसमें धारावी से कफ़ टी परेड सेक्शन तक मेट्रो का संचालन होगा। दूसरे चरण में धारावी, शीतलादेवी मंदिर, दादर, सिद्धिविनायक मंदिर, वर्ली, आचार्य अत्रे चौक, नेहरू विज्ञान संग्रहालय, महालक्ष्मी, मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड, गिरगांव, कालबादेवी, सीएसएमटी, हुतात्मा चौक, चर्चगेट, विधान भवन, कफ़ परेड मेट्रो स्टेशन होंगे।
मेट्रो 3 (दूसरा चरण)मई, 2025
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंकजून, 2025इस परियोजना के पूरा हो जाने से मुंबई और पुणे के बीच की दूरी करीब 30 मिनट तक कम हो जाएगी। इसमें 650 मीटर की कुल लंबाई वाले दो केबल-स्टेड पुल और दो सुरंगें, जिनमें से एक 9 किमी तक फैली हुई है, शामिल हैं।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article