Video : 3 पहिए से रनवे पर दौड़ा विमान, टेकऑफ से पहले निकला पहिया; हलक में अटकी यात्रियों की जान

विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। एक क्यू400 विमान में छह टायर होते हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि विमान में कितने लोग सवार थे।

कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद शुक्रवार को स्पाइसजेट के एक विमान का पहिया टूटकर नीचे गिर गया और विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। स्पाइसजेट विमान के अंदर बैठे एक यात्री ने इस दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें विमान का अगला बाहरी पहिया निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Spicejet Flight wheel Video

स्पाइसजेट के एक विमान का पहिया निकला

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से वहां उतर गया। एयरलाइन ने कहा कि सफलतापूर्वक उतरने के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

End of Feed