Mumbai News: बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुंबई में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, स्टेशनों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 01:37 PM IST

डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य रेलवे लोगों की आवाजाही के लिए विशेष सुविधा कर रहा है। इसके तहत मुंबई में 6 दिसंबर को 18 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही अतिरिक्त लोकल सेवाएं भी चलाई जा रही हैं।

Mumbai News: संविधान के जनक डॉ.भीमराव आंबेडकर की 6 दिसंबर को पुण्यतिथि है। इस मौके पर मध्य रेलवे बुधवार को मुंबई में स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। 6 दिसंबर को मध्य रेलवे लंबी दूरी की 18 ट्रेनें और 12 अतिरिक्त लोकल सेवाओं का संचालन करेगा। आंबेडकर की जयंती को हर साल छह दिसंबर को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस मौके मुंबई के स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी कड़ा इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही जवानों की तैनाती भी की जा रही है।

Dr Bhimrao Ambedkar

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि (फोटो साभार - ट्विटर)

लोगों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम

मध्य रेलवे मंगलवार और बुधवार को विभिन्न स्थानों से लोगों की आवाजाही की सुविधा के लिए 12 अतिरिक्त उपनगरीय सेवाओं तथा लंबी दूरी की 18 ट्रेनों का संचालन करेगा। जिसमें आठ ट्रेनें मुंबई की ओर चलाई जाएंगी और 10 ट्रेनें मुंबई से परिचालित होंगी। इसके अलावा दादर और मुंबई के अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यहां पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अलावा जवानों को तैनात किया जा रहा है।

End of Feed