मुंबई

मुंबई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में निकला सांप, कोच में यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जबलपुर से मुंबई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सांप निकलने की घटना सामने आई है। इसकी सूचना पाकर रेलवे अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए कोच की गहन तलाशी की। लेकिन सांप कहीं नहीं मिला। जिसके बाद ट्रेन के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचने पर उस कोच को बदल दिया गया।

Image

ट्रेन में मिला सांप

Snake Found in Train: महाराष्ट्र के कसारा रेलवे स्टेशन के पास गरीब रथ एक्सप्रेस में सांप निकल आया। जिससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। सांप निकलने की सूचना रेलवे अधिकारियों की दी गई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और कोच की तलाशी ली। लेकिन सांप नहीं मिला। कोच में बैठे यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। ट्रेन में सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहो रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी रेलवे पर व्यंग करते हुए अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।

जबलपुर से मुंबई जा रही थी ट्रेन

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के कोच नंबर G3 की साइड बर्थ नंबर 23 पर एक जहरीला सांप बैठा हुआ था। जिसे देख लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पाकर रेलवे अधिकारियों ने कोच की गहन तलाशी ली। हालांकि कोच में कहीं भी सांप नहीं मिला। जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए छत्रपति शिवाजी टर्मिनस में प्रभावित कोच को हटा दिया गया। रेलवे ने इसे नए कोच से बदल दिया।

ट्रेन में कैसे आया सांप

इस घटना के सामने आने से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के कोच में सांप कैसे घुस आया, इसके बारे में उन्हें नहीं पता। लेकिन जबलपुर से ट्रेन के रवाना होते समय कोच के दरवाजे बंद थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सांप पहले से ही कोच में था। लेकिन सीट के नीचे सामान रखे होने के कारण इसका पता नहीं चला।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article