Shivaji Statue Collapsed: शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में कार्रवाई, स्ट्रक्चरल कॉन्ट्रैक्टर चेतन पाटिल गिरफ्तार, सफाई में कही ये बात

Shivaji Statue Collapsed Case: कोल्हापुर क्राइम ब्रांच ने सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. स्ट्रक्चरल कॉन्ट्रैक्टर चेतन पाटिल कोल्हापुर से गिरफ्तार
  2. पाटिल ने जोर देकर कहा कि मूर्ति में उनकी कोई भूमिका नहीं है
  3. दावा है कि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बहने वाली हवाओं के कारण यह प्रतिमा ढह गई

Shivaji Statue Collapsed Case Update: महाराष्ट्र में कोल्हापुर क्राइम ब्रांच ने सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है, कोल्हापुर पुलिस ने आरोपी को मालवन पुलिस को सौंप दिया है गौर हो कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी हुई है।

Shivaji statue collapse case

स्ट्रक्चरल कॉन्ट्रैक्टर चेतन पाटिल कोल्हापुर से गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेतन पाटिल ने कहा कि ठाणे स्थित एक कंपनी ने प्रतिमा से संबंधित काम किया और मुझे सिर्फ उस प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए कहा गया था, जिस पर प्रतिमा लगाई जा रही थी, उन्होंने जोर देकर कहा कि मूर्ति में उनकी कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि दावा है कि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बहने वाली हवाओं के कारण यह प्रतिमा ढह गई।

End of Feed