मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 30 Aug-24, आज का क्या है सोने का भाव? मुंबई में लुढ़के गोल्ड-सिल्वर के दाम

Gold Price Today in Mumbai, ( 30-Aug-24) मुंबई में आज 22 कैरेट सोने के लिए 6,589 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने के लिए 7189 रुपये चुकाने होंगे। कल की अपेक्षाकृत आज दाम में मामूली गिरावट देखी जा रही है। आइये जानते हैं चांदी का वास्तविक रेट क्या है?

Image

मुंबई में आज का सोने का भाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी जा रही है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए 71,890 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 65,982 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 53,985 रुपये है। गुरुवार को यही 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 72,040 दर्ज हुआ था, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 66,037 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 54,030 रुपये था। बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 71,800 रुपये दर्ज की गई थी। हालांकि, पिछले हफ्ते 22 अगस्त को सोने का भाव 71,220 रुपये था। यह आंकड़ा bullions.co.in लिया गया है। इसके मुताबिक सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सभी के वास्तविक दाम दर्ज किए गए हैं।

शुक्रवार को मुंबई में चांदी का भाव

चांदी के रेट की बात करें तो आज मुंबई में 1 किग्रा चांदी का दाम 84,630 रुपये दर्ज हुआ है। गुरुवार को यही सिल्वर का रेट 84,760 रुपये था, जिसमें आज 190 रुपये की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते चांदी का दाम 83,880 रुपये दर्ज हुआ था। ये हाल तो मुंबई की बाजार का है। इसके इतर देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी भाव पर भी एक नजर डालते हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम

शहर 10 ग्राम/24 कैरेट10 ग्राम/ 22 कैरेट 10 ग्राम/18 कैरेट
मुंबई73,24067,140 54,930
दिल्ली71,85065,86353,888
कोलकाता71,88065,89053,910
चेन्नई72,11066,16554,135
बेंगलुरु72,04066,03754,030

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का दाम

शहर1 किलो चांदी के दामपिछले दिन का रेट
मुंबई84,63084,760
दिल्ली84,47084,590
कोलकाता84,50084,630
चेन्नई84,88084,930
बेंगलुरु84,70084,750
उपरोक्त आंकड़े bullions.co.in की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं। ये दाम सुबह से शाम तक उतार-चढ़ाव के साथ खत्म होंगे। लिहाजा, सोने-चांदी की खरीदी से पहले करेंट बाजार पर जरूर एक नजर डाल सकते हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article