मुंबई में आतंकवादी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai: सूत्रों ने बताया कि मुंबई के सभी मंदिरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है और एहतियात के तौर पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। इस बाबत खुफिया सेंट्रल एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को लेकर इनपुट जारी किया गया है, ऐसे में इन स्थानों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

Mumbai Police

मुंबई पुलिस।

पुलिस ने बताया कि, हमें सेंट्रल एजेंसियों की ओर से भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर "मॉक ड्रिल्स" करने का निर्देश दिया गया है। शहर के सभी DCP अपने-अपने Zone में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल किया। यह वह इलाका है, जहां भारी भीड़ होती है। यहां दो प्रमुख धार्मिक स्थल भी हैं।

End of Feed