मुंबई

सैफ अली खान के घर में घंटों तक छिपा रहा चोर! CCTV में देर रात एंट्री का सुबूत नहीं

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात उनके अपने ही अपार्टमेंट में हमला हुआ। सैफ पर हमला करने वाला शख्स वहां किसी भी सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि वह काफी देर से उनके घर में ही छिपा हुआ था और हमला करने का इंतजार कर रहा है।

Image

सैफ अली खान पर हमला (Photo - फिल्म ओमकारा के लंगड़ा त्यागी)

बॉलीवुड एक्टर और लंगड़ा त्यागी के अपने किरदार के लिए मशहूर सैफ अली खान पर देर रात हमला हुआ। उनके घर में चोरी के इलादे से घुसे चोर ने उन पर हमला बोल दिया। हालांकि, गनीमत यह रही कि सैफ इस हमले में बच गए, उन्हें कुछ चोटें आई हैं और वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। अब घर में चोरों के घुसने के रास्ते की जांच हो रही है। पता लगाया जा रहा है कि इतनी हाई सेक्योरिटी होने के बावजूद सैफ के घर में आखिर चोर घुस कैसे गया।

घर में ही छिपा था चोर

सैफ अली खान के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की छानबीन की जा रही है। इसमें पता चला है कि उन पर हमले से दो घंटे पहले तक कोई भी शख्स उनके घर में नहीं घुसा। इसका मतलब साफ है कि चोर पहले से ही उनके घर में छिपा हुआ था। इसका मतलब है कि चोर बहुत पहले ही बिल्डिंग में घुस चुका था और इस हमले को अंजाम देने का इंतजार करता रहा।

पुलिस, सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 54 वर्षीय सैफ अली खान पर 6 बार हमला करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। सैफ पर हमले की घटना रात 2.30 की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वहां से सीसीटीवी फुटेज में देर रात अपार्टमेंट के अंदर किसी के भी घुसने के संकेत नहीं हैं। पुलिस को शक है कि हमलावर पहले से ही सैफ अली खान के घर में ही छिपा हुआ था।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

बता दें कि मुंबई के हाई-प्रोफाइल बांद्रा इलाके में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां रहती हैं। इधर सैफ अली खान पर हमले के बाद उनके अपार्टमेंट की सुरक्षा और मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हो हरे हैं और राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने इस मामले में सीधे देवेंद्र फडणवीस सरकार पर ही सवालों की झड़ी लगा दी है। विपक्ष शहर में सैफ अली खान जैसे सेलिब्रेटी पर हमले को लेकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article