क्या सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को मिलेगी जमानत? मुंबई पुलिस ने किया शरीफुल इस्लाम की याचिका का किया विरोध

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान हमला मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका का विरोध किया। इससे पहले मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई के सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।

Saif Ali Khan Attack Case Big Updates

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में आया नया अपडेट।

आरोपी की जमानत याचिका मामले में मुंबई पुलिस का जवाब

मुंबई पुलिस ने आरोपी की तरफ से दाखिल की गई जमानत याचिका मामले में अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जिस चाकू से सैफ अली खान पर हमला किया गया था, फोरेंसिक जांच में चाकू के तीनों टुकड़े मेल खाते पाए गए हैं।

End of Feed