मुंबई CSMT पर हुई सुरक्षा रिहर्सल, खोजी कुत्तों संग एक्शन में दिखी RPF; कल होगी मॉक ड्रिल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर सेंट्रल रेलवे ने एक मॉक ड्रिल रिहर्सल की। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने अपने खोजी कुत्तों, हाईटैक गैजेट्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ प्लेटफार्मों और ट्रेन के कोच के अंदर की तलाशी ली।

Mock Drill Rehearsal in Mumbai: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार को एक मॉक ड्रिल रिहर्सल की। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम, अपने खोजी कुत्तों, हाईटैक गैजेट्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल रिहर्सल करती नजर आई। आरपीएफ की टीम उपकरणों से लैस होकर प्लेटफार्मों और ट्रेन के कोच के अंदर तलाशी ली।

Mock Drill in Mumbai Station

मुंबई रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल रिहर्सल

कल होने वाली मॉक ड्रिल के लिए रिहर्सल

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा, “यह रेलवे स्टेशन काफी अहम है, इसलिए हम यहां हमेशा सतर्क रहते हैं। कल मॉक ड्रिल है, इसलिए हम उसकी एक रिहर्सल कर रहे हैं। GRP और RPF की टीमें हर जगह तैनात हैं।” वहीं RPF के सहायक सुरक्षा आयुक्त रंजीत कुमार बेजबरुआ ने भी बताया कि यह रिहर्सल बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल के लिए है।

End of Feed