मुंबई

Mumbai Road Caved: मुंबई में अचानक धंस गई सड़क, देखते ही देखते बन गया 20 फीट गहरा गड्ढा; देखें वीडियो

Mumbai Road Caved: मुंबई में गुरुवार के अचानक एक सड़क धंस गई। सड़क धंसने के बाद करीब 20 फीट गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान को कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Image

गड्ढे में फंसी कार।

Photo : Times Now Digital

Mumbai Road Caved: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुंबई के प्रभादेवी जंक्शन इलाके में सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक से धंस गया। इसके धंसने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन हादसे के वक्त सड़क ज्यादा व्यस्त नहीं थी, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, सड़क पर बने गड्ढे में एक चार पहिया वाहन जरूर फंस गया। बता दें कि सड़क पर 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया है।

सड़क पर बना 20 फीट का गड्ढा

जानकारी के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढे में करीब आधे घंटे तक चार पहिया वाहन फंसा रहा। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कार को बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित बाहर निकल गए। यह घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article