मुंबई

ठाणे में 18 माह की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न, पिता और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में 18 महीने की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न किया। जब बच्ची की मां ने अपने पति से इसकी शिकायत की, तो उसने धमाकर चुप करा दिया। रविवार को बच्ची की मां ने पुलिस में अपने पति और रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Image

ठाणे में यौन उत्पीड़न का मामला

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने रिश्ते के भाई की 18 महीने की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची की मां ने इस संबंध में अपने पति से शिकायत की तो उसने उसे कथित रूप से धमकाया। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता पर भी अपनी पत्नी को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।

8 मई को हुई घटना

पुलिस ने बताया कि यह घटना आठ मई को भिवंडी इलाके में हुई थी। इस मामले में रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई और प्राथमिकी में देरी से मामला दर्ज कराए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक ने बच्ची को निर्वस्त्र करने के बाद उसका उत्पीड़न किया और जब बच्ची की मां ने अपने पति से शिकायत की तो उसने और युवक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धाराओं 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article