180 की रफ्तार से दौड़ाई BMW, डंपर से टकराया; अटल सेतु पर रियल एस्टेट एजेंट के बेटे की मौत

देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बीएमडब्ल्यू कार दौड़ा रहा युवक नियंत्रण खोते ही डंपर से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुंबई : अटल सेतु पर शुक्रवार तड़के एक कार के डंपर से टकराने के कारण कार में सवार 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सेवरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पुल की शुरुआत से करीब आठ किलोमीटर दूर तड़के 2:30 बजे घटी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई से पनवेल की ओर जा रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार एक डंपर से टकरा गई। कार चला रहे चेंबूर निवासी पुनीत सिंह माजरा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर अटल सेतु की साइड रेलिंग से जा टकराया। इस दुर्घटना में डंपर का चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना के संबंध में सेवरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Atal Setu BMW Accident

अटल सेतु पर कार-डंपर एक्सीडेंट

80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था कार

मुंबई में अटल सेतु पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से BMW चला रहे 28 वर्षीय युवक की डंपर से टकराने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह अटल सेतु पर युवक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और डंपर से जा टकराया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चेंबूर निवासी पुनीत सिंह माजरा 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार को दौड़ा रहा था।

End of Feed