मुंबई

अफजल गुरु के साथ अन्याय हुआ! Mumbai Airport-ताज होटल को बम से उड़ा देंगे; मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा Email

मुंबई पुलिस को भेजे गए धमकी भरे में साल 2001 संसद हमले के दोषी अफजल गुरु (Afzal Guru) को अन्यायपूर्ण तरीक से फांसी देने की बात कही गई है। आरोपी ने इसी बात का हवाला देते हुए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

Image

मुंबई पुलिस (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) और ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर मेल के जरिए प्राप्त हुई है। ईमेल में दावा किया गया है कि ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा, जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।

मेल का दावा किया गया है कि संसद पर हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरु को (Afzal Guru) "अन्यायपूर्ण तरीके को से फांसी दी गई। इसमें एक अन्य सैवक्कू शंकर के नाम के साथ अन्याय होने का भी जिक्र है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। संबंधित स्थानों पर जांच पड़ताल जारी है। हालांकि, अभी तक कोई विस्फोटक सामाग्री प्राप्त नहीं हुई। पुलिस मेल सेंड करने वाले आरोपी को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

अपडेट जारी है...

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article