Trains: गर्मी के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा AC कोच; देखें लिस्‍ट

रेलवे ने एलटीटी-एर्नाकुलम दुरंतो, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस और नांदेड़-सीएसएमटी राज्य रानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोच और अन्य सुविधाओं में सुधार करने का निर्णय लिया है, ताकि गर्मी में यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके।

मुंबई : भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों में एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 14 जून 2025 से लागू होगी, जिसमें एसी थर्ड और एसी सेकेंड क्लास के कोच शामिल हैं। ये ट्रेनें मुंबई से विभिन्न राज्यों के लिए चलेंगी। रेलवे मंत्रालय ने इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी किया है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट की सुविधा मिलेगी।

Train

(फाइल फोटो)

किन ट्रेनों में लगेंगे एसी कोच

एलटीटी-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12223/12224) में एक अतिरिक्त 2एसी और 3एसी कोच जोड़े जाएंगे। यह ट्रेन 14 जून 2025 से नई व्यवस्था के साथ चलेगी। इसी तरह, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18029/18030) में 21 जून 2025 से आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ 2 अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे। नांदेड़-सीएसएमटी राज्य रानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17611/17612) में भी 4 अगस्त 2025 से 1 अतिरिक्त 3एसी कोच और 2 अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। यात्रियों को इन ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या NTES ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

End of Feed