Pune Land Deal: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ मुश्किल में, 300 करोड़ की लैंड डील केस में FIR दर्ज

Pune Land Deal: महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे के खिलाफ जमीन खरीद-फरोख्त मामले में केस दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, पार्थ पवार पर जमीन सौदे में बड़े घोटाले का आरोप लग रहा है। वहीं इस मामले में अब तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि विपक्ष पहले से ही इसको लेकर फडणवीस सरकार पर हमलावर हैं।

ajit pawar FIR

अजित पवार के बेटे पार्थ मुश्किल में फंसे

राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे से जुड़ा होने की वजह से यह मामला और गर्मा गया है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने इस केस में जांच के आदेश भी दे दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्थ पवार की कठिनाई बढ़ सकती है।

End of Feed