Mumbai News: 30 दिसंबर से शुरू होगी जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से दिखाएंगे हरी झंडी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 08:39 PM IST

शनिवार से जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी मिलने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर समारोह के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Mumbai News: 30 दिसंबर से जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और इस नई सेवा की शुरुआत करेंगे। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मध्य रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एक समारोह को संबोधित करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

Vande Bharat

जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी (फोटो साभार - ट्विटर)

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दो अमृत भारत और पांच अन्य वंदे भारत ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के समय 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन अस्थायी रूप से मराठवाड़ा शहर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे मुंबई पहुंचेगी। जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आठ डिब्बों वाली गाड़ी है जो शनिवार से आम जनता की सेवा में शुरू हो जाएगी। यह महाराष्ट्र की सातवीं वंदे भारत ट्रेन सेवा है, जिनमें से छह मध्य रेलवे नेटवर्क पर संचालित हैं।

End of Feed